Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई : आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल ग्यारहवें दिन भी जारी

चकाई (सुधीर कुमार) : अपने 12 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गईं आशा कार्यकर्ताओं का बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की। रेफरल अस्पताल प्रांगण में पिछले 11 दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में धरना पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं को मौके पर जाकर बसपा के प्रदेश महासचिव सकलदेव दास ने पार्टी का समर्थन देते हुए कहा कि आपकी मांगे जायज है। इसके लिए हम जिलाधिकारी जमुई धर्मेंद्र कुमार से मिलकर बात करेंगे। ताकि आप सबों की मांगें जल्द पूरी हो।

वहीं बसपा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश रौशन ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को काम के अनुसार मानदेय मिलना ही चाहिए  सभी मांगों जायज है ।वही इस मौके पर प्रखंड आशा कार्यकर्ता संघ के प्रखंड अध्यक्ष ललिता देवी ने बसपा नेताओ द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन देने के लिए अपने संघ की ओर से धन्यवाद दिया और कहा कि जब तक हमारी मांगे सरकार नहीं मान लेती तब तक हम सबों का हड़ताल जारी रहेगा ।

बताते चलें कि अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता बीते 13 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है।मौके पर सुनीता देवी ,बबीता सिन्हा, सुनीता सिन्हा ,कलावती देवी, पार्वती देवी, माधुरी देवी, मंजू देवी ,अनीता देवी ,पिंकी देवी, सोनी देवी, उषा देवी ,जहरी देवी ,रीना देवी, निरिया  देवी सहित सैकड़ों आशा मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ