Breaking News

6/recent/ticker-posts

बिहार के गीतों की आत्मा हैं भिखारी ठाकुर, मिलना चाहिए शेक्सपियर का सम्मान : कल्पना पटवारी

पटना (अनूप नारायण)
:  भारतीय जनता पार्टी कला संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से प्रेस को संबोधित करते हुए मशहूर पास्य एवं लोक गायिका जो 30 भाषाओं में गाती है, श्रीमती कल्पना पटवारी ने कहा कि बिहार की संस्कृति को पूरी दुनिया में पहुंचाने वाले लोक गायक स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को वह सम्मान अब तक नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था | इसी सिलसिले में एक कार्यक्रम के लिए पटना पहुंची कल्पना पटवारी जी ने भिखारी ठाकुर से संबंधित उनके साथ गाने वाले 109 वर्षीय रामाज्ञा राम की आवाज में एक एल्बम रिकॉर्ड किया है द लगेंसी और भिखारी ठाकुर पार्ट 2 जिसे 28 दिसंबर को पटना के विद्यापति भवन में रिलीज किया जाएगा | उन्होंने आगे कहा कि भिखारी ठाकुर को भोजपुरी का शेक्सपियर कह कर उस पर पूर्ण विराम लगा दिया गया है जबकि मैं शेक्सपीयर को जानने समझने के लिए लंदन उनके गांव गई...वहां जाकर देखा उनके पूरे गांव को हेरिटेज घोषित किया गया है | वहीं दूसरी तरफ जब मैं बिहार के शेक्सपियर के गांव गई तो उनके गांव की हालात देखकर मुझे रोना आ गया | इतने गुनी और महान कलाकार के गांव एवं घर की हालात देखकर मैंने प्रण किया कि इन की दिशा और दशा बनाने का अपनी ओर से भरपूर प्रयास करूंगी और तब से अब तक मैंने भिखारी ठाकुर को एक मुहिम के रूप में उनके गाए गीतों और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए जी जान से लग गई हूं |

मैं भाजपा में भी इसी उद्देश्य शामिल हुई क्योंकि पूरे देश में भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और इस देश के पुरातन संस्कृति को समझाते हुए इसे आगे लेकर चलने का लगातार प्रयास करती रही है | भाजपा कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश के संयोजक वरुण कुमार सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि दर लगेगी और भिखारी ठाकुर के नाम से एक कार्यक्रम 28 दिसंबर को पटना के विद्यापति भवन में किया जा रहा है | दल एजेंसी लीजेंड रामाज्ञा राम भी कल्पना पटवारी के साथ उपस्थित रहेंगे | इस कार्यक्रम में भिखारी ठाकुर से संबंधित उनकी विरासत को नई पीढ़ी के समक्ष ऑडियो बिजल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे हमारी आज की और आने वाली पीढ़ियों को भिखारी ठाकुर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो सके प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री जगन्नाथ ठाकुर प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, सहसंयोजक आनंद पाठक, प्रवक्ता वीरेंद्र चंद्रवंशी, सदस्य शैलेश महाजन आदि उपस्थित थे |