Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्ध्य, छठमय हुआ माहौल


{न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा}:-

सूर्य उपासना का पर्व छठ की धूम मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड में देखने को मिली। मंगलवार की संध्या छठव्रतियों ने अस्तलगामी सूर्य को पूरी भक्ति के साथ अर्ध्य दिया। फल से लदे सुपली पर अर्घ देने का मनोरम दृश्य गिद्धौर के हर पंचायत में देखी गई।


मौके पर छठ से जुड़े मन लुभावन लोक गीत से छठ घाट पर भक्ति का समा बिखरता दिखा। 
संध्याकालीन अर्घ के लिए श्रद्धालु सुबह से ही चौकस था। पुजा की तैयारी में पुरा परिवार व्यस्त रहा। 


एक ओर जहां छठ व्रती और उनके महिला परिजन महाप्रसाद बनाने और उसे सुपली पर सजाने में जुटी रही। वहीं दूसरी ओर पुरूष घाटों की साफ-सफाई के लिए घरों से निकले।  सबसे पहले व्रती महाप्रसाद से सजी बास की छैटी लेकर घर से निकली। उसके बाद उनके परिजनों के बीच सिर पर छैटी ढ़ोने की होड़ बनी रही। तीन बजे के बाद विभिन्न घाट व्रती और उनके परिजनों से गुलजार हो गया।


(सेवा/शुभम) :- इधर, प्रखंड के सेवा पंचायत में प्रत्येक साल की भांति इस साल भी आदर्श नवयुवक क्लब सेवा द्वारा सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसकी खुबसुरती भक्तिमय वातावरण में चार चांद लगा रही है। पूरे पंचायत में पर्व को लेकर माहौल छठमय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ