Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : पायोनियर कंपनी ने धान कटाई कर किया वजन, संतुष्ट हुए किसान


{अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह }:-
प्रखंड के चौरासा गांव में किसानों की बैठक कर धान कटाई दिवस मनाया गया। जिसमें पायोनियर कंपनी के अधिकारी प्रदीप मिश्र ने किसानों धान दिवस पर फसल कटाई कर वजन करवाया गया। जिसमें प्रति एकड़ चार से पांच सौ किलो वजन मापी गई।

श्री मिश्र ने बताया कि इस बार सुखे की मार के बावजूद शंकर धान पायोनियर 27 पी 37 की उपज अन्य धान की अपेक्षा अधिक हुई है। किसान शंकर धान की फसल लगाकर कम लागत में अधिक उपज कर सकते हैं और अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं। सेल्स प्रतिनिधि धीरज कुमार ने किसानों को शंकर धान एवं सरसों की खेती करने एवं बीज एवं लगाने के साथ उसके रख -रखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गईं।

मौके पर किसान बालेश्वर महतो,मकेश्वर महतो, बिपिन महतो,रामदेव प्रसाद,संजय कुमार के अलावे दर्जनो किसान उपस्थित थे।