Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : खेलो इंडिया के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित


{अलीगंज |(चन्द्रशेखर सिंह)}:-

खेलो इंडिया योजना के तहत शांति एवं विकास के लिए प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम का  विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मलिक व +2 जनता हाईस्कूल अलीगंज के प्रधानाध्यापक नागेश्वर प्रसाद के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में प्रखंड के छह हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खेल कार्यक्रम के पूर्व सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री मलिक ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे व शांति का प्रतीक है। छात्र इसे खेल की भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि आज खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपने देश व इलाके के नाम को उंचा कर रहें हैं। सभा को एच एम नागेश्वर प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल से केवल मन ही नहीं बल्कि तन का भी विकास होता है।



इस दौरान 1600 मीटर दौड़ में धनामा हाईस्कूल के बालक वर्ग में अजीम तथा बालिका वर्ग में काजल किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शाॅटपुट में अलीगंज के त्रिवलभ कुमार, बालिका में ताजपुर की छोटी ने प्रथम स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में अलीगंज के शान्तनु कुमार ने प्रथम लाकर अपने - अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
वहीं सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में ताजपुर का राजीव तथा बालिका वर्ग में सोनखार की नीशू ने प्रथम पाया।


इस कार्यक्रम में गोला फेंक,भाला फेंक, आदि खेल का भी आयोजन किया गया। निर्णायक की भुमिका में अमित कुमार,अरूण चौधरी,विनोद कुमार नजर आए। मौके पर प्रमुख पिंकी कुमारी, शिक्षक रविश कुमार,रविकांत कुमार, पंकज कुमार, एवं वीरेन्द्र सिंह के अलावे बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ