Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : सुख व उन्नति के मंगलकामनाओं के साथ संपन्न हुआ छठ


{अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह} :-

बुधवार की सुबह लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर  उदयाचल सूर्य को अर्घ देकर छठ व्रतियों ने अपने परिवार व समाज के लोगों के उन्नति,विकास के लिए मंगलकामनाएं की। क्षेत्र में बड़े ही उत्सवी व हर्षोउल्लास महौल में आस्था का यह पर्व संपन्न हो गया।


प्रखंड के मानपुर कैलाश धाम व विभिन्न गांवों में छठ घाट पर जाकर पहला संध्या एवं दुसरे  दिन सुबह उगते सूर्य को छठ व्रतियों के द्वारा अध्र्घ देकर भगवान भास्कर से प्रार्थना किया गया। मानपुर छठ घाट पर पूजा कमिटी द्वारा वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। चार दिनों तक प्रखंड के बाजारों से लेकर गांव तक चारों तरफ भक्तिमय महौल बना रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ