Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : सात निश्चय योजना ने बदल दी आढा पंचायत की सूरत, चौमुखी विकास का फूटा अंकुर


अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संजोये सपने पंचायतीराज के माध्यम से गांव -गांव का विकास अब मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं के द्वारा तेजी से साकार हो रहा है।

प्रखंड के आढा पंचायत में युवा  महिला मुखिया रिजवाना नाहिद एवं समाजसेवी मो. अनवर इकबाल  के द्वारा पंचायत के गलियों की पक्कीकरण एवं नाली का निर्माण तेजी चल रहा है। इसी के तहत आढा गांव के सभी वार्ड में सड़को की पक्कीकरण( पीसीसी  ) ढलाई व नाला निर्माण जोरों पर है।

पंचायत के मुखिया ने बताया कि पंचायत के हर गांव में विकास की बयार चल रही है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से सड़क पक्कीकरण व नाली का निर्माण अधिकांश गलियों में कराया जा रहा है।

समाजसेवी मो. अनवर इकबाल ने बताया कि आढा गांव के मुख्य मार्ग सड़क किनारे नाला नहीं रहने से गांव के गलियों में जलजमाव बना रहता था। अब गांव से मुख्य मार्ग सड़क किनारे मध्य विद्यालय तक  बड़ा नाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे लोगों को जलजमाव की समस्याओं जल्द ही  निजात मिल जायेगी।

उन्होंने  कहा कि  मुखिया अपने नीजी मद से गांव के हर गलियों में एलईडी बल्ब लगाकर गांव की गलियों को प्रकाशमय किया गया है। जो शाम ढलते ही गलियों में दुधिया रोशनी से जगजगा उठता है।

मुखिया ने बताया कि पर्यावरण को देखते हुए सड़क किनारे वृक्षारोपण कराया जा रहा है। सड़क के पक्कीकरण व नाला निर्माण होने से लोगों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।