Breaking News

6/recent/ticker-posts

खैरा : जदयू कार्यकर्ताओं ने जल संसाधन मंत्री का किया स्वागत, मीडिया से नहीं हुए मुखातिब


{खैरा(जमुई) | नीरज कुमार}:-

बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह के आगमन को लेकर जिले के खैरा प्रखंड स्थित हाईस्कूल के पास जदयू कार्यकर्ताओं ने इनका पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नारे भी लगाए।
हाईस्कूल के समीप पहले से कार्यकर्ताओं ने जमावड़ा लगाया हुआ था। चंद मिनटों में कार्यकर्ताओं द्वारा जमुई की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखने की बात कही और फिर उक्त मंत्री की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली। वे मीडिया से मुखातिब नहीं हुए।
बता दें कि, मंत्रीमंडल में ललन सिंह की अपनी लोकप्रियता रही है। ये मुख्यमंत्री के काफी करीबी माने जाते हैं।
जैसे ही  कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि जल संसाधन मंत्री जी का गाड़ी देवघर से आने के क्रम में जमुई से होकर आ रही है तो जदयू कार्यकर्ताओं ने फूलों के साथ उनका अभिनंनद करने की तैयारी शुरू कर दी।
मौके पर जदयू प्रदेश महासचिव ई. शम्भू शरण सिंह, सिंकू सिंह, शिवदानी सिंह, के अलावे सैकड़ों ग्रामीण एवं जदयू कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ