Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई : भागवत ज्ञान यज्ञ सह कार्तिक उद्यापन में पहुँची सावित्री देवी, किया विधिवत शुभारंभ


{चकाई | सुधीर कुमार}:-

प्रखंड के विशनपुर गांव में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सह कार्तिक उद्यापन को लेकर कलशयात्रा निकाली गयी। स्थानीय विधायक सावित्री देवी ने फीता काटकर यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया।


विधायक ने कहा यज्ञ के आयोजन से इलाके में देवत्व का आगमन होता है और सुख शांति का वास होता है। कलशयात्रा विशनपुर गांव स्थित यज्ञमंडप से प्रारंभ हुई जो विशनपुर ,छछूडीह गांव का भ्रमण करते हुए लगमा स्थित दुबे बाबा नदी पहुंची जहां विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच सभी कलश में जल भरवाया। जहां से कलशयात्रा वापस यज्ञमंडप लौट आयी।

कलश यात्रा में 111 कुंवारी कन्याएं एवं महिलाएँ गेरूआ वस्त्र धारण किये माथे पर कलश लेकर चल रही थी।वहीं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाडों के धुन पर राम नाम का जयघोश करते हुए साथ साथ चल रहे थे, जिससे पुरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। यज्ञ आयोजन समिति के प्रमुख सह विधायक प्रतिनिधि श्यामसुंदर राय ने बताया कि महेन्द्र पांडेय तथा यजमान मनोज राय यज्ञ में अयोध्या से आये प्रसिद्ध कथावाचक महंत राजीव लोचन शरण द्वारा श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया जायेगा।


मौके पर पीपी वाई कॉलेज चकाई के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविशंकर यादव, राजद नेता शिवनारायण यादव, शालीग्राम राय, बालमकुंद राय, कन्हैया लाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल राय, लक्ष्मण पंडित, सुरेन्द्र राय,दशरथ राय, विन्देश्वरी यादव, भागवत चैधरी, कालेश्वर नारायण राय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ