Breaking News

6/recent/ticker-posts

छपरा : प्रेमी युगल की शादी में उमड़ी भीड़, थाना परिसर से निकली बारात



नगरा/छपरा (अनूप नारायण) : नगरा प्रखंड क्षेत्र के खैरा थाना परिसर से बृस्पतिवार को दो प्रमी युगल को खैरा शिवालय में शादी सम्पन्न कराई गई। बताते चले कि बुधबार की रात्रि में खैरा थाना पुलिस ने कृष्णा चौक के पास इस प्रेमी युगक को शक के आधार पर पकड़ा।पूछताछ के क्रम में पता चला कि इन दोनों की शादी की बात पहले से चल रही थी।लेकिन दहेज के लिए मामला फंसा था।तब तक ये दोनों युगल आपस मे फोन से वार्तालाप करना शुरू किए तथा घर से भाग जाने का फैसला किये इसी क्रम में वे अपने घर से भाग गए तथा खैरा थाना के हाथ लगे।थाना प्रभारी अरविंद कुमार के पहल पर दोनों पक्ष के लोग शादी के लिए रजामंद हो गए।सुबह से शाम तक थाना परिसर में लोग जमे रहे , जनप्रतिनिधि भी जमे रहे।अंततः खैरा थाना परिसर के सामने शिवालय में वैदिकमंत्रोचार से शादी सम्पन्न हुई।बताते चले कि जनप्रतिनिधियो के सहयोग से लड़का एवं लड़की के लिए कपड़ा इत्यादि व्यवस्था किया गया तथा ढोल नगारे की भी व्यवस्था की गई एवं थाना परिसर से लड़का लड़की को जोड़ा पहना कर गाजे बाजे के साथ बारात निकाली तथा शादी सम्पन्न पंडित पंकज उपाध्याय के मंत्रोचार द्वारा हुई।
  यह प्रेमी युगल में लड़की खैरा थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत की गोबिंदपुर ग्राम निवासी शिवनारायण महतो की पुत्री संजू(20 वर्ष) कुमारी है एवं लड़का टाउन थाना क्षेत्र के मौना धानुक टोला निवासी  स्व मुन्ना महतो का पुत्र बंटी कुमार (22 वर्ष)  है।इस शादी में थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एस आई अनिल कुमार,ए एस आई मिथिलेश कुमार, ए एस आई अवधेश कुमार मंडल,खैरा पंचायत के मुखिया शत्रुधन भक्त,डुमरी पंचायत के बी डी सी अनिल कुमार सिंह,सरपंच ओम प्रकाश गुप्ता,आदि के सहयोग से यह शादी सम्पन्न हुई।खैरा गाँव की महिलाओं ने इस शादी में मंगल गीत गाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ