Breaking News

6/recent/ticker-posts

भागलपुर : आस्था का यह नजारा, छठ मैया के आगे अर्पण किये 126 सूप


भागलपुर/न्यूज़ डेस्क (गुड्डू बर्नवाल) [Edited by: सुशान्त] :
आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ और बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। कई घरों में बुजुर्ग महिलाओं ने छठ व्रत किया तो कईयों ने पड़ोस या परिवार के दूसरे लोगों से सूप की पूजा कराई और सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान किया।

भागलपुर के बड़ी खंजरपुर स्थित मिश्रा टोला के विनय कुमार मिश्रा की पत्नी संध्या मिश्रा ने इस बार 126 सूप भगवान सूर्य के आगे पानी की धार में खड़े हो अपनी हाथों में उठाये।

उन्होंने बताया कि उनसे 65 परिवार के लोग सूप कराते हैं। पूजा बड़ी खंजरपुर स्थित दुर्गास्थान के पास बनाये पोखर में की गई। पोखर का निर्माण 1989 में उनके ससुर स्व. वीरेंद्र किशोर मिश्रा ने कराया था। 55 साल की संध्या मिश्रा ने बताया कि वह 1989 से छठ कर रही हैं। पहली बार 21 सूप से व्रत शुरू हुआ था।

2017 में अधिकतम 131 सूप की पूजा की थी। उन्होंने बताया कि इसमें 30 परिवार उनके रिश्ते में हैं बाकी जिन्होंने कहा उनके सूप की पूजा करती आ रही हैं। रेणु देवी, रूबी देवी, मित्तू मिश्रा, रितु मिश्रा, निधि मिश्रा, तनिका दत्ता, रीना मजूमदार, अर्चना सिन्हा आदि महिलाओं ने पूजा के दौरान काफी सहयोग किया। वहीं स्थानीय प्रणव दास ने कहा कि उनका भी सूप 1989 से व्रती संध्या मिश्रा के द्वारा ही किया जाता है।

(इनपुट : रंजन कुमार)

[खबर अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर करें]

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ