Breaking News

6/recent/ticker-posts

भागलपुर : इंदिरा आईवीएफ की पहली वर्षगांठ पर सम्मानित हुए कई दंपति


भागलपुर.   (अनूप नारायण)
: आप सबके अथक प्रयास व सहयोग से इंदिरा आईवीएफ आज देश का सबसे बड़ा फर्टिलिटी ग्रुप बनकर निःसंतान दम्पतियों की सूनी गोद भर रहा है| पुरे भारतवर्ष में इस समूह के 50 हॉस्पिटल निःसंतान दम्पतियों की सेवा में सदैव तत्पर है| एक ही छत के नीचे निःसंतानता के इलाज से जुड़ी सभी सुविधाएं इन सभी केंद्रों पर उपलब्ध है | इंदिरा आईवीएफ ग्रुप में इलाज पाकर अब तक लगभग 35 हजार से भी अधिक निःसंतान दम्पति लाभान्वित हुए हैं | इंदिरा आईवीएफ भागलपुर की पहली वर्षगांठ पर सेंटर हेड डॉ. अशोक कुमार ने सभी प्रदेश वासियो एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं इस संस्थान पर अपना अडिग विश्वास बनाये रखने के लिए सभी सफल दम्पतियो को धन्यवाद ज्ञापित किया | 

इंदिरा आईवीएफ  भागलपुर के फाउंडेशन डे पर ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अजय मुर्डिया ने भी अपने बधाई सन्देश में सभी सहयोगियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी |
इंदिरा आईवीएफ भागलपुर की पहली वर्षगांठ समारोह में शहर और इसके आसपास के क्षेत्रो से आये कई सारे निःसंतान दम्पति एवं गणमान्य लोगो ने भी कार्यक्रम में भी शिरकत की एवं समारोह का उत्साह  चरम पर पंहुचा दिया | इंदिरा आईवीएफ  पटना के लेबोरेटरी डायरेक्टर डॉ. दयानिधि ने सर्वप्रथम उक्त सेंटर से लाभान्वित दम्पतियो को उपहार स्वरुप फूलों का गुलदस्ता सहर्ष भेंट कर उन्हें आत्मिक सम्मान दिया और कहा - नारियों को हमारे देश में आदिशक्ति सम्बोधित कर आदर दिया जाता है | मातृत्व सुख हर महिला का अधिकार है एवं उसे वह अधिकार मिले इसके लिए इंदिरा आईवीएफ  सदैव तत्पर है, ऐसा उनका मानना है |

अन्य आईवीएफ  केंद्र के मुकाबले इंदिरा आईवीएफ  में निःसंतान दम्पतियो को 75 प्रतिशत तक सफलता हासिल हो रही है जो की अपने आप में एक मिशाल है | अपने उदगार व्यक्त करते हुए डॉ. अशोक कुमार ने कहा की इंदिरा आईवीएफ  भागलपुर ने कई निःसंतान दम्पतियो की सूनी गोद भरने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |
इस मौके पर अपने वक्तव्य में इंदिरा आईवीएफ  भागलपुर की आईवीएफ  स्पेशलिस्ट डॉ. कुसुमलता ने कहा की आज बढ़ते तनाव के चलते भी महिलाओ एवं पुरुषो में निःसंतानता की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है | 

निःसंतानता को दूर करने में आधुनिक तकनीकों जैसे आईवीएफ  इक्सी तकनीक का प्रयोग काफी कारगर साबित हो रही है | वहीँ समारोह के अंत में डॉ. दयानिधि ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी प्रकाश डाला और सभी को संकल्प दिलाया की वह सब इस अभियान में संयुक्त प्रयत्न कर अधिक से अधिक लोगो को इस अभियान के बारे में जागरूक करें |