Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : मां दुर्गा के शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष से गूंजा इलाका

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह ]

प्रखंड के सोनखार व अलीगंज बाजार स्थित दो जगह पर स्थापित मा दुर्गा की प्रतिमा का रविवार को विसर्जन  जुलूस पुजा समिति के द्वारा निकाला गया ।जिसमें पुजा मंदिर से भव्य जुलूस के साथ ढोल नगाडे बाजे व डीजे की धुन पर भक्त जय माता दी व निमिया डार मैया ,मां शेरावाली गीतों पर भक्त जमकर थिरकते नजर आये।विसर्जन जुलूस अलीगंज बाजार होते हुए स्टेट बैंक से बीआरसी मैदान तक जाकर पुनः प्रतिमा विसर्जन के लिए सीधे तालाब पहुंच गई।जुलूस में महिला-पुरुष का जन शैलाब उमड़ पड़ा।विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों पर चंद्रदीप थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस इंसपेकटर जयशंकर मिश्र के साथ पुलिस जवानों के द्वारा कड़ी चौकसी बरती जा रही थी।विसर्जन जुलूस के चारों ओर पुलिस जवान व महिला पुलिस की तैनाती किया गया था।

-माता शेरावाली की जयकारा से गूंज उठा बाजार-

प्रखंड में दस दिनों तक भक्ति गीत व माता की जयकारा से गूजता रहा। रविवार को अलीगंज बाजार व सोनखार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस में महिलाओं एवं पुरूषो का जन सैलाब उमड पड़ी। शोभा यात्रा में महिलाओं की काफी भीड़ चल रही थी। भक्तों ने बताया कि माता की विदाई काफी भावभीनी के साथ भावुक पल होती है।गांव के तालाब में प्रतिमा विसर्जन किया गया।

-महिलाओं ने माता को  खोईचा देकर दी विदाई-

महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई दी।अलीगंज बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड के विभिन्न स्थान पर स्थापित प्रतिमा भव्य जुलूस के साथ विसर्जन किया गया।बाजार भ्रमण के दौरान घरों से बाहर निकल कर मां दुर्गा को खोईच्छा देकर विदाई दी।
सबों ने माता को भावभीनी विदाई देकर खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मांगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ