Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : मिशन साहसी के तहत आत्मरक्षा के लिए लड़कियों को दी जा रही मार्शल आर्ट ट्रेनिंग

जमुई (गुड्डू बरनवाल) [Edited by: सुशांत] : आए दिन हो रहे छेड़खानी और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जमुई जिला में मनचलों से निपटने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्ए द्वारा लड़कियों को मॉर्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है। 
एबीवीपी जमुई के सदस्यों के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जमुई द्वारा द्वारा शहर के तमाम स्कूलों में मिशन साहसी के तहत सात दिवसीय मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है.
जमुई के दिल्ली पब्लिक स्कूल, +2 परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय मलयपुर, संत माइकल पब्लिक स्कूल, मणिद्वीप स्कूल, आवासीय रामकृष्ण स्कूल, आवासीय सैनिक पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को प्रशिक्षण केंद्र बनाकर छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।
मनचलों के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए दी जाने वाली ट्रेनिग से लड़कियां खुद का और दूसरों लड़कियों की भी हिफाजत कर सकेंगी।
मनचलों से परेशान जमुई जिला के कई गांव की लड़कियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया था।
मॉर्शल ट्रेनिंग को उत्साहित लड़कियों का कहना है कि हम इसलिए यह सीख रहे हैं ताकि घर से बाहर पढ़ाई अथवा कोचिंग जाते समय कोई छेड़खानी करे तो उसको सबक सिखा सके।
वहीं, लड़कियों को ट्रेनिग दे रहे ट्रेनर ने कहा कि उक्त कार्यक्रम लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए दिया जा रहा है ताकि दिल्ली की दामिनी जैसी घटना न दोहराई जा सके।

इनपुट : अंकित राणा