Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा विधिवत संपन्न, प्रतिमा विसर्जन 21 को

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर स्थापित माॅ दुर्गा की पूजा -अर्चना भक्तों ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ किया।शुक्रवार की अहले सुबह से माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में इकट्ठा होने लगी जो देर शाम तक माता के प्रांगण महिला ,पुरुष,बच्चों की जन सैलाब उमड़ पड़ा।
बच्चे एक ओर खेल तमाशे के आनंद लेने में मशगुल थे तो महिलाओं ने माता की एक झलक पाने को बेताब थी। पुरुषों में भी माता के दर्शन व झाप चढ़ाने के लिए लंबी कतार लगी थी।


प्रखंड के नौ स्थानों पर माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा किया जाता है। प्रखंड के अलीगंज बाजार, सोनखार, इस्लामनगर ,मैनाचातर, अवगीला, नोनी, ताजपुर, गहलौर, कैयार में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ माता की पूजा किया गया। ऐसे अवगीला गांव में माता की पूजा पूर्णिमा तक किया जाता है। पूर्णिमा के दिन भव्य मेला लगती है,और प्रतिमा का विसर्जन भी पूर्णिमा के रात में होती है। पूजा समिति ने बताया कि प्रखंड में स्थापित प्रतिमा विसर्जन रविवार को दिन में किया जाएगा।दस दिनों तक चलने वाला यह पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हो गया। सभी पूजा स्थानों पर पुलिस बल व पूजा समिति के वोलंटियर तैनात नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ