Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : रतनपुर में स्थापित की जाएगी भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा, भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन

गिद्धौर (जमुई) :-  भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिन्हा एवं अभिषेक सिंहा ने दिल्ली से जमुई लाया। जमुई में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महासचिव मनोज कुमार सिन्हा ने भगवान की प्रतिमा को श्रद्धा पूर्वक प्राप्त किया।



ज्ञात हो कि इस प्रतिमा को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत ग्राम- रतनपुर के चित्रगुप्त मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ स्थापित किया जाना है। भगवान श्री चित्रगुप्त की चिर प्रतीक्षित प्रतिमा जमुई पहुंचने पर कायस्थ बंधुओं में काफी हर्ष है। भगवान श्री चित्रगुप्त की इस प्रतिमा को राज्यसभा के सांसद आर के सिन्हा ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमुई जिला इकाई को सप्रेम भेंट किया। भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा प्राप्त करने के पश्चात अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमुई जिला इकाई के महासचिव मनोज कुमार सिन्हा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, आने वाले समय में जमुई जिले के सभी कायस्थ बहुल इलाकों में भगवान चित्रगुप्त का मंदिर व उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। महासचिव ने आगे कहा कि  की रतनपुर में इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के समय एक जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्यसभा के सांसद आर के सिन्हा भी भाग लेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में  सुविधा अनुसार आने के लिए अपनी सहमति प्रदान की । महासभा के महासचिव ने प्रतिमा को अतिशीघ्र लाने के लिए महासभा के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंहा एवं अभिषेक सिन्हा की भूरी भूरी प्रशंसा की। 


प्रतिमा पहुंचने पर बधाई देने वालों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा,कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंहा, राकेश रंजन,मनोज कुमार पप्पू,मंतोष प्रसाद सिंहा, लालजी सिंहा ,बिपिन कुमार सिंहा, शशी शेखर सिंहा,राकेश रंजन चिन्हा ऋतुराज सिन्हा,,विपिन सिन्हा, दीपक सिंहा,अरविंद कुमार सिन्हा,धर्मवीर आनंद, अंजनी सिन्हा,शिवेंद्र सिन्हा,संजय सिन्हा प्रशांत सिन्हा,राजकिशोर सिन्हा, लालजी सिन्हा, कृष्ण मोहन सिन्हा,नीरज सिन्हा, कृष्ण मोहन प्रसाद सहित सैकड़ों कायस्त वर्ग के लोग शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ