Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : रोको-टोको अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जा रहा है जागरूक

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

"खुले में शौच न जाना है, बीमारी दूर भगाना है।" स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छ रहना जरूरी है। इसी के तहत पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाई जा रही है। स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए हर घर में शौचालय निर्माण होना जरूरी है। शुक्रवार को अलीगंज पंचायत में रोको-टोको अभियान प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी बिंदु के नेतृत्व में चलाई गयी। सुबह -सुबह खुले में शौच जा रहे लोगों को खुले में जाने से उस गंदगी से समाज में पड़ रहे दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। कृषि पदाधिकारी ने लोगों को अपने घर में शौचालय निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खुले में शौच करते हैं जिससे उत्पन्न कीटाणु आपके पैरों व जूता चप्पल के माध्यम से आपके घरों तक आ जाते हैं।और कई गंभीर बीमारी छोड़ जाते हैं। जिसके शिकार मुख्यतः बच्चे होते हैं। सीडीपीओ ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में खुले में शौच जाना महिलाओं के लिए शर्म की बात है। सुबह दोपहर शाम महिला अगर शौच घर से बाहर खुले में जाती हैं जो घर के पुरुषों के लिए काफी दुखद है। महिलाएं खुले में शौच से कई गंभीर रोगों के शिकार हो रही हैं। खासकर महिलाओं में इसका प्रभाव ज्यादा दिखता है। सुबह एवं शाम रोको -टोको अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर कई अधिकारी व कर्मी ,जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की मौजूदगी में उन्होंने बताया कि सभी लोग अपने घरों में शौचालय बनाये, और शौचालय में ही शौच जाएं। तभी स्वच्छ भारत व स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ