Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर में सजेगा मां दुर्गा का दरबार, कार्यक्रम की हुई उद्घोषणा

[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]

आदिकाल से ही गिद्धौर में दुर्गा पूजा विशेष तांत्रिक विधि-विधान से प्रकांड विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराया जाता है। बनारस की गंगा से मिट्टी लाकर गिद्धौर के दुर्गा मंदिर में माँ दुर्गा की प्रतिमा बनाई जाती है। 

दुर्गा पूजा के कार्यक्रम की उद्घोषणा ज्योतिषाचार्य डॉ. विभूति नाथ झा ने कर दी है। इस बार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 10 अक्टूबर, बुधवार से दुर्गा पूजा प्रारम्भ हो रही है। इस दिन मंदिर में कलश स्थापन एवं पाठ संकल्प कर पूजा प्रारम्भ कर दी जाएगी। महाष्टमी 17 अक्टूबर(बुधवार), महानवमी 18 अक्टूबर (गुरूवार) एवं विजयादशमी 19 अक्टूबर (शुक्रवार) को है। 


इसके अलावा आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, 24 अक्टूबर, बुधवार को माँ लक्ष्मी की प्रतिमा का पूजन संकल्प होगा और इसके अगले दिन नियम-निष्ठा से मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित की जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ