Breaking News

6/recent/ticker-posts

पटना : निगरानी विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, घूसखोर जायेंगे जेल


पटना (सुशान्त सिन्हा)
: राज्य में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए बिहार सरकार द्वारा एक सार्थक पहल की गई है।
बिहार सरकार के निगरानी विभाग ने एक हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है : 0612 - 1064 (कार्यकाल समय : सोम-शुक्र, समय : सुबह 10 से शाम 5 बजे तक)। यह पूरी तरह निःशुल्क यानि फ्री है।
अगर आप से बिहार सरकार के किसी भी सरकारी विभाग या कार्यालय में पदाधिकारी या कर्मचारी द्वारा किसी भी कार्य को करने के लिय अवैध राशि या घूस का मांग किया जाता है तो आप दिए गए उपरोक्त नंबर पर निगरानी विभाग को सूचित कर भ्रष्टाचारी को पकड़वाने में अपना पूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में कारगर कदम साबित हो सकता है।

अगर आप बिहार में भ्रष्टाचार से जुड़े किसी बड़े मामले को उजागर करना चाहते हैं या भ्रष्टाचार में लिप्त किसी बड़े पदाधिकारी की जानकारी देना चाहते हैं तो आप पुख्ता सबूत के साथ निगरानी विभाग के इन पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं :
1) C. Lalsawta (Principal Secretary) - 9431216000, 9473191442
2) Umesh Chandra Biswash (Additional Secretary) - 9835619002
कार्यकाल समय में संपर्क करें - (सोम-शनि, 10 से 5 बजे तक)
(अगर आपको यह अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर करें)