Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : बाजार में लगने वाले गणेश मेले में जुटते हैं श्रद्धालु, दिखता है भव्य पंडाल

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]
भगवान गणेश जिनकी सबसे पहले पूजा होती है। इनकी पूजा भी सभी पूजा में सबसे पहले की जाती है। ऐसे तो राज्य के विभिन्न हिस्सों में भादो पूर्णिमा के दिन गणेश मेला का आयोजन होता है। जमुई जिले से लेकर प्रखंड में बड़े हर्षोउल्लास के साथ गणेश चतुर्थी पर भी मेला का आयोजन होता है।

अलीगंज बाजार में तीन जगहों पर भव्य तरीके से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तीन दिनों तक भव्य तरीके से होती है। महीनों दिन पहले भव्य पांडाल का निर्माण शुरू हो जाती है।

विशालकाय प्रतिमा और सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
पूजा समिति भी गणेश पूजा को लेकर काफी सजग रहती है।मेला में आने वाले श्रद्धालुओं का विशेष ख्याल रखा जाता है।पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। यहां पूजा समिति द्वारा मुम्बई के तरीके भव्य पंडाल सजाया गया है। विशालकाय प्रतिमा लोगों को काफी आकर्षित करती पूजा पाठ के अलावे सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ होती है। बच्चे मेला का आनंद उठाते हैं।

तीन दिनों तक रंगारंग कार्यक्रम होती है। जिसका लुप्त बच्चे से लेकर जवान तक बड़े ही आनंदित से उठाते है।अलीगंज बाजार में बुढबा गणेश जी के नाम से गणेश पूजा प्रसिद्ध है।बाजार में पांडाल में भव्य रूप से प्रतिमा स्थापित किया जाता है। चारों ओर उत्सवी माहौल के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा आस्था का केन्द्र बनती है।