Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ लोगों ने की भगवान अनंत की पूजा, बांधा अनंत सूत्र

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

प्रखंड में रविवार भाद्र शुक्ल पक्ष अनंत चतुर्थी  बड़े नेम निष्ठा व भावपूर्ण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर लोगों ने अपने-अपने बाजू पर अनंत सूत बाँधा। रविवार की अहले सुबह से अनंत भगवान की पूजा को लेकर प्रखंड विभिन्न गांव के मंदिरों व घरों में विद्वान पंडितों से  लोगों ने अनंत भगवान की कथा सुनी और अपने -अपने बाजुओं पर 14 गाठ वाले सूत बाँधा।

बताया जाता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है। इस दिन पूजा के बाद धागे में 14 गाठे बनाकर बाजू पर बाँधा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को यदि 14 वर्षों  तक किया जाय तो व्रती  को विष्णुलोक की प्राप्ति होती है। भगवान सत्य नारायण की तरह ही अनंत देव भी भगवान विष्णु को ही कहते हैं। इसलिए अनंत चतुर्दशी के दिन सत्यनारायण भगवान की व्रत कथा का पाठ किया जाता है।

ऐसा मान्यता है कि व्रत रखने के साथ यदि जातक श्री विष्णु सहसत्रनाम स्रोत का पाठ करता है तो उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ