Breaking News

6/recent/ticker-posts

धोबघट : काजल सिंह काजू बने युवा लोजपा के जिला सचिव, लोगों ने दी बधाई

[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]

महीनों से लोजपा के हित में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे काजल सिंह काजू को लोजपा के युवा जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया।
गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत धोबघट निवासी युवा समाजसेवी काजल सिंह 'काजू' शुरूआत से ही समाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। इनके मनोनीत होने की जानकारी देते हुए युवा लोजपा जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह ने बताया कि काजल सिंह काजू की शुरूआत से ही गतिविधियाँ पार्टी के प्रति इनके त्याग और समर्पण की भावना को देखते हुए  युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर इनको पार्टी का युवा जिला सचिव मनोनीत किया गया है।
लोजपा कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत युवा जिला सचिव काजल सिंह काजू को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।  वहीं काजल सिंह काजू के युवा जिला सचिव मनोनीत होने पर इन्होंने जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह, सांसद चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कु. सिंह के प्रति विशेष तौर पर अपना आभार व्यक्त करते हुए काजल ने पार्टी के जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।
 लोजपा के युवा जिला सचिव मनोनीत होने पर उनके पैतृक स्थान धोबघट सहित पुरे गिद्धौर प्रखंड के लोजपा कार्यरताओं में हर्ष व्याप्त है।
वहीं नव मनोनीत काजल सिंह को राजेश मंडल, अनन्त मिश्रा, शिवशंकर पासवान, किरण सिंह, विनय कुमार समेत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सैंकडों लोगों ने बधाई व शुभकामनाएँ दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ