Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : भारत बंद का दिखा असर, ठप रहा वाहनों का परिचालन

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह ] Edited by- Abhishek Kumar Jha.

पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार हो रही वृद्धि,बढ़ती महँगाई,बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस- राजद सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अहले सुबह अलीगंज सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने घुम- घुमकर बाजार की दुकानें व सरकारी स्कूल व बैंक को भी बंद करा दिया। सभी निजि विद्यालय भी बंद दिखे। वाहनों का परिचालन सड़कों पर पूर्ण रूप से ठप दिखा। बाजार की दुकानें लगभग बंद ही रही। बंद में सभी विपक्षी पार्टी का समर्थन दिखा। बंद का समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के बाद सभा का आयोजन कांग्रेस के राजेश पासवान की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें राजद के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सुपेंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते महँगाई से आमजन परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है। दिन प्रतिदिन लगातार रसोई गैस से लेकर अन्य चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी होती जा रही है। भाकपा माले के अंचल सचिव कामरेड महेन्द्र यादव ने कहा कि तीन महीनों में अच्छे दिन लाने की वादा करने वाली केन्द्र की मोदी सरकार चार साल बीतने के बाद भी देश वासियो की हित नही कर पा रही है। किसान आत्म हत्या कर रहें है। आम लोग बढ़ते महँगाई से जुझ रहे हैं।कांग्रेस के राजेश पासवान ने कहा कि राफेल घोटाला व पेट्रोलियम पदार्थो में लगातार वृद्धि किये जाने से लोग परेशान हैं।
मौके पर राजद के विजय यादव,कांग्रेस के श्यामसुंदर सिंह, जोगन यादव,प्रकाश यादव,मो नौशाद,भाकपा के सुनील सिंह,बौआ सिंह,मो शमीम ,सीपीएम के परमेश्वर यादव सहित अन्य विपक्षी दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ