Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : आत्मरक्षा हेतु ABVP चलाएगी साहसी अभियान, 30 अक्टूबर को होगा आयोजन

[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

» आज देश में कुछ लोग सत्ता पाने के लिए देश के सामाजिक क्षमता को तोड़ने में लगे हुए हैं। सत्ता के स्वार्थ की खातिर समाज में जात-पात की गंदी राजनीति करने का काम करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए राष्ट्रवादी आंदोलन को देश में मजबूत करने का काम विद्यार्थी परिषद करेगी।

          उक्त बातें अभाविप बिहार-झारखण्ड क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने जमुई के शगुन वाटिका में शनिवार को आयोजित ABVP के जिलास्तरीय बैठक में कही।

बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक शैलेश भारद्वाज ने की। बैठक में मौजूद बिहार-झारखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन जी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् इस वर्ष सदस्यता कर पंचायत स्तर तक कार्यकर्ता को जोड़ने का काम कर रही हैं तथा विद्यार्थी परिषद नक्सलवाद, ईसाई मिशनरी एवं अलगाववादी ताकतों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करेगी।


उक्त बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति वा छात्रावास तथा अन्य शैक्षिक समस्याओं को लेकर आंदोलन का निर्णय हुआ। एबीवीपी आने वाले समय में जमुई के अंदर सभी छात्रावासों का अध्ययन करेगी। तत्पश्चात वहां के समस्याओं के समाधान हेतु निर्णायक पाल करेगी विद्यार्थी परिषद महिला सुरक्षा विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उन्हें आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण देने का मिशन साहसी अभियान चलाएगी।  30 अक्टूबर को संपूर्ण देश भर में लाखों छात्राओं का आत्मरक्षा सार्वजनिक प्रदर्शन का आयोजन करेगी। जमुई में भी 30 अक्टूबर को मिशन साहसी का एक भव्य आयोजन किया जायेगा।


बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो0 महेन्द्र सर, गोपाल राय, निहाल वर्मा एवं कृष्ण गुप्ता, सुरज कु., संतोष कु., कुंदन यादव, राहुल सिंह, गिद्धौर नगर मंत्री  विकास यादव, करण साहू अंकित कुमार सोनू कुमार,राहुल सिंह, चिक्कू सिंह, राजा गुलाब समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ