Breaking News

6/recent/ticker-posts

पवन सिंह बने शंकर और चांदनी सिंह बनी गौरा

पटना (अनूप नारायण) : भोजपुरी वर्ल्ड की जानी मानी अदाकारा चांदनी सिंह ने एक नयी उपलब्धी हासिल की है। वे जल्द ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ  बोलबम एलबम में गौरा बनी नजर आयेंगी। इस अलबम में पवन सिंह भगवान शंकर के रुप में नजर आयेंगे। इस एलबम का नाम है जय जय जगतपति और इसे जारी कर रहा है वेब म्युजिक।

इस अलबम को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं। वे कहती हैं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ काम करना उनका ड्रीम था जो सावन महीने में अब जाकर पुरा हुआ है। इस बोलबम एलबम की शुटिंग मुंबई के मडाईलेंड  में की गयी  जिसे निर्देशित किया है देवेन्द्र तिवारी ने। पवन सिंह और चांदनी सिंह को धार्मिक गीत पर नचाया जाने माने कोरियोग्राफर र राम देवन ने।

पवन सिंह भी चांदनी की तारीफ करते हुये दिखे। इस अलबम को लेकर पवन सिंह ने कहा कि हरतरह बोलबम का जोर है और ऐसे में यह अलबम लाजवाब है। इस कांवर एलबम को लेकर चांदनी सिंह ने कहा कि वे खुद भगवान शंकर की बहुत बड़ी भक्त हैं और भगवान शंकर ने उनकी मुराद पुरी कर दी।

पवन सिंह जी के साथ काम करके वे काफी खुश हैं। चांदनी सिंह के बारे में दिलचस्प बात यह है कि वह यू ट्यूब की सनसनी हैं और सभी सितारों के साथ वे इन दिनों काम कर रहीं हैं। उनकी जल्द ही एक फिल्म बद्रीनाथ भी रिलीज होने वाली है।