Breaking News

6/recent/ticker-posts

बांका : घर बनाने के दौरान लगा करेंट, 2 घायल, 1 की स्थिति नाजुक


धोरैया/बांका (अरुण कुमार गुप्ता) : प्रखंड क्षेत्र के करहरिया पंचायत अंतर्गत सगुनिया गांव के 11 नंबर वार्ड में बुधवार कि सुबह घर बनाने के दौरान बिजली का करंट लगने से मिस्त्री मो. अब्दुल गफ्फार एव मजदुर कलाम अंशारी जख्मी हो गया। जिसमे मिस्त्री की स्थिति गम्भीर देख उसे बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर ले जाया गया।

वही कलाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में इलाज कराने के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार छत की ढलाई को लेकर ऊपर कार्य चल रहा था। इसी दौरान छत के समीप गुजर रहा ग्यारह हजार पावर के तार से ढलाई में लगा रहा छड़ का विधुत से स्पर्श हो जाने के कारण कार्य कर रहा मिस्त्री करंट की चपेट में आ गया। उसे छुड़ाने के प्रयास में एक मजदूर को करंट लग गया। जिससे दोनों जख्मी हो गया। दोनों की जान बच गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ