Breaking News

6/recent/ticker-posts

बांका : दहेजमुक्त विवाह कर मुखिया ने समाज में किया मिशाल कायम

रिपोर्ट :- [ धोरैया | रूपेश कुमार राजा ]
अमूमन किसी शादी में फेरे लेते समय शहनाइयां बजती हैं, अग्नि के फेरे लिए जाते हैं, और मंत्रोच्चार किया जाता है। लेकिन यह एक ऐसी अनोखी शादी हुई, जिसमें मंत्र की जगह वर वधु के पक्ष दहेज मुक्त और सामजिक कुरीतियां मिटाने का संकल्प ले रहे थे।
  जी हां, यह शादी परशुराम चक में हुई, जहां बिना दहेज लिए स्नेहा वर्मा को अपना जीवन संगिनी बनाकर बटसार के मुखिया रजनीश कुमार ने एक नजीर पेश की। मुखिया के बिना दहेज की शादी की प्रशंसा पंचायत ही नहीं पूरे राज्य स्तर पर हो रही है और रजनीश युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बन गए हैं। बटसार पंचायत के दुर्गा बाजार के कृष्ण कुमार वर्मा ने अपने मुखिया पुत्र रजनीश कुमार की शादी बिना दहेज के परशुरामचक के अवधेश कुमार लाल एवं मंजू देवी की पुत्री स्नेहा वर्मा के साथ 21 जून को बिना ताम-झाम के की है। इतना ही नहीं शादी बारातियों में सिर्फ नाते रिश्तेदार ही शामिल थे।
रविवार को मुखिया के घर पर सादगी से स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक मनीष कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि परवेज अख्तर, उपप्रमुख बलजीत सिंह, रजौन प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, दिलीप जी, समाजसेवी रामजी साह,नीलेश वर्मा, अमित पाठक, पत्रकार संघ के अध्यक्ष बोधनारायण तिवारी, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुमन कुमार झा, अरुण कुमार गुप्ता सहित जिला के अन्य लोग शामिल हुए।
धोरैया विधान सभा क्षेत्र के विधायक मनीष कुमार ने वर वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुखिया रजनीश कुमार ने जो सामाजिक क्रांति की शुरुआत की है उसका अनुसरण अन्य युवा भी करें। 


[मानव श्रृंखला की तैयारी के दौरान लिया था संकल्प

रजनीश कुमार अपने दो भाईयों में सबसे छोटे है और 2016 के पंचायत चुनाव में पंचायत के मुखिया चुने गए। 2011 पंचायत चुनाव में अपने क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य चुने गये थे। रजनीश कुमार बताते हैं कि उन्हें समाजसेवा करना अच्छा लगता है। नीतीश के दहेज मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए जब मानव श्रृंखला की तैयारियां की जा रही थी तो मुखिया ने अपनी शादी में दहेज नहीं लेने की शपथ खाई थी। उस समय कतार में खड़े लोगाें ने उनकी इस बात को मजाक में उड़ा दिया था। वहीं आज मुखिया के इस दहेजमुक्त शादी करने के फैसले से विवाह के दरमियां बड़े भाई अवनीश, पिता और परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला।