Breaking News

6/recent/ticker-posts

रांची : झारखंड प्रदेश युवा जदयू कार्यकारिणी की बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

रांची (सुशान्त सिन्हा) : शनिवार को राँची के कांके रोड स्थित रॉक गार्डन में युवा जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, राज्य सभा सांसद हरीवंश सिंह, बिहार विधानसभा के सचेतक रामसेवक सिंह, सह प्रभारी अरूण, जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन पाण्डेय, कुणाल अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी सुधा चौधरी एवं खीरू महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि झारखंड प्रदेश में युवाओं के आधिकारो के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा। किसी भी संगठन का रीढ़ युवा होता है। संगठन में युवाओं की अधिक भागीदारी होने से संगठन आगे जाएगा। झारखंड जदयू के युवा संगठन में बहुत संभावना है। इसे आगे बढाने की आवश्यकता है। इसके लिए जहाँ भी हमारी जरूरत होगी, आप लोग मेरी सेवा ले सकते है।
प्रदेश प्रभारी कुणाल अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो महिनों से प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर झारखंड प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया। जिसमें पूर्ण रूप से सभी जिलों का दौरा करके संगठन को जिला स्तर से प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रयास किया गया। साथ ही झारखंड स्तरीय जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं आमंत्रित कार्यकर्ता के सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इसके बाद प्रमंडलीय स्तरीय युवा जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अगले माह से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन पाण्डेय ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पूरे झारखंड प्रदेश में यह संदेश गया कि युवा जदयू झारखंड प्रदेश में युवाओं के हक और अधिकार कि लडाई लडेगी। झारखंड बने 18 वर्ष हो चुके है लेकिन आज भी झारखंड के शिक्षित बेरोजगार युवा पलायन कर रहे हैं। आज तक युवाओं के लिए विशेष नीति नहीं बनी है। हम आंदोलन के माध्यम से झारखंड सरकार पर दबाव डालेंगे कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू करें। शराब से सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं को होता। हमारा देश युवाओं का देश हैं लेकिन सरकार युवाओं को लेकर गंभीर नहीं है। हम पार्टी से यह मांग करते हैं कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में युवाओं के लिए 40% सीट को सुनिश्चित किया जाए।
जदयू के राज्यसभा सांसद हरीवंश सिंह ने कहा कि युवा संगठन को नीतीश कुमार की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। बिहार में जो ऐतिहासिक काम हो रहे हैं झारखंड सरकार को देखकर उसे झारखंड में भी लागू करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड में युवा जदयू को पार्टी हर सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। युवा आगे बढ़ कर अपने अधिकार को लेकर लडे। क्योंकि लडे बिना कुछ हासिल नहीं होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन पाण्डेय ने किया। स्वागत भाषण युवा जदयू झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन निरंजन महतो ने किया तथा संचालन राँची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय ने किया।
कार्यक्रम में श्रवण कुमार, संजय सहाय, कृष्णा नंद मिश्रा, भगवान सिंह, आफताब जमील आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवा जदयू की ओर से एक राजनीतिक प्रस्ताव लाया गया जिसका एक स्वर में दोनों हाथ उठाकर सबने समर्थन किया।