Breaking News

6/recent/ticker-posts

परेशानी का शनिवार, जाम से कराहता रहा धोरैया

       [ धोरैया | रमन सिंह ] :-

पंजवारा-सन्हौला मुख्य मार्ग पर शनिवार को शाम में धोरैया मुख्य बाजार में लगे जाम के कारण वाहन चालकों को लगभग आधे घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जिस कारण जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुख्य बाजार पर जाम रहने के कारण पंजवारा,पुनसिया,सन्हौला की ओर जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  सड़क के किनारे खड़े बस व वाहनों के कारण दोनों ओर आने वाले वाहनों को रास्ता न मिल पाने के कारण जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एक के पीछे एक वाहन कतारों में खड़े नजर आने लगे। जाम इस कदर था कि दोपहिया वाहन चालकों को भी जाम से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। चारपहिया वाहनों में सवार लोगों ने वाहन में बैठकर अपने वाहन को आगे पीछे करने का प्रयास तो किया, लेकिन किसी भी सूरत में जाम नहीं खुल पाने के कारण वे अपने वाहन बंद कर वहीं पर जाम खुलने का इंतजार करने लगे। थोड़ी बहुत जगह मिलने पर कई दोपहिया वाहन चालकों ने अपने वाहनों को जाम से निकालने के बाद राहत की सांस ली। जाम लगने पर ही  स्थानीय बाजारवासी कृष्ण कुमार, छोटू जी, सुदामा ,बलदेव मंडल,राकेश यादव व अन्य लोगों के प्रयास से जाम को हटाया गया।जिससे यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हो पायी।जानकारी के अनुसार मंगलवार और शनिवार को धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग में कुर्मा में हाट लगती है जिसको लेकर स्थानीय प्रसाशन द्वारा भारी वाहन को मुख्य बाजार से बाहर ही रोक कर रखा जाता था। लेकिन शनिवार को ट्रक धड़ल्ले चल रही थी जिसके कारण ऐसा समस्या का सामना करना पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ