Breaking News

6/recent/ticker-posts

मौरा : ब्रह्म बाबा का वार्षिक पूजन संपन्न, 120 वर्षों से जारी है परंपरा


  [मौरा | संजीवन कुमार सिंह] :-

गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मौरा पंचायत स्थित ब्रह्म स्थान में सोमवार को वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजनोत्सव के आयोजन में सैंकडों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, महिलाओं व पुरूषों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
बताया जाता है कि, आज से लगभग 120 वर्ष पूर्व मौरा में ब्रह्म बाबा के स्थापना रामसहाय यादव के द्वारा किया गया था। यह ब्रह्म बाबा पहले खैरा प्रखंड स्थित सारेबाद के पास घियातरी नामक गांव में रहते थे।
जहां के पंडितों द्वारा मनमानी किया जाता था,  भक्त जो भी दूध चढाते थे, उसे वहां के पंडितों के द्वारा चढाया नहीं जाता था और सब दूध पंडित रख लेते थे फिर गंगिया देवी ने इसका विरोध किया फिर उन्हें मौरा में स्थापित कर दिया गया, और तब से उनकी पूजा की जाने लगी।
सोमवार को हुई वार्षिक पूजा में ब्रह्म बाबा के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर उनके भजन गाए।
बता दें कि, ब्रह्म बाबा के प्रति स्थानीय लोगों की गहरी आस्था है। और ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त समर्पित भाव से उनकी अराधना करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है।