Breaking News

6/recent/ticker-posts

रितेश-अक्षरा के काँवर गीत को 1 दिन में मिले 6 लाख से अधिक व्यूज

Gidhaur.com:(मनोरंजन):- सिनेस्टार नायक व गायक रितेश पांडे और सिनेतारिका भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की मधुर स्वर में गाया हुआ कांवर गीत के अल्बम आया सावन झूम के का ऑडियो गीत पईसा का दिहें तोर पापा को एक ही दिन में 6 लाख से अधिक बार देखा गया है। यह रिकार्ड बनने से भक्तिपूर्ण गीत के लिए बहुत अच्छा रिस्पांस है।  पहली बार रितेश पांडे और अक्षरा सिंह ने एक साथ काँवर गीत गाये हैं। उनकी जुगलबंदी संगीतप्रेमियों को बहुत ही अच्छा लग रहा है। इस गीत का अभी ऑडियो रिलीज किया गया है, जल्द ही वीडियो भी रिलीज किया जायेगा। यह काँवर गीत सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वेव के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का बहुत ज्यादा रिस्पॉन्स मिल रहा है।  यह गीत लिखा है आलम दिलशाद ने, जिसे संगीतकार आशीष वर्मा ने संगीत दिया है।  रितेश पांडे और अक्षरा सिंह की मधुर जुगलबंदी को देखते हुए उनके फैंस के लिए समय-समय पर और भी म्यूजिक वीडियो लाया जायेगा।  आया सावन झूम के कांवर गीत के अल्बम में एक बढ़कर एक काँवर गीत का समावेश है। इस अल्बम के गीतकार आर आर पंकज, विशाल भारती, आलम दिलशाद, बोस रामपुरी हैं तथा संगीतकार आशीष वर्मा हैं। निर्देशक आशीष यादव हैं तथा परिकल्पना अमित सिंह का है।



अनूप नारायण
पटना
02.07.2018

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ