Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : जीविका के प्रदेश संयोजक समिति की बैठक आयोजित

[gidhaur.com | जमुई] :-  सोमवार को जमुई जिला में प्रदेश संयोजक समिति, बिहार प्रदेश की बैठक माननीय प्रदेश संगठन मंत्री माननीय प्रियरंजन सिन्हा की अध्यक्ष्यता में की गयी। सभा को संबोधित करते हुए माननीय प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा की विगत दो दिनों में राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद् एवं क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग- 2018 की कार्यक्रम में जो चिंतन-मंथन किया गया। उसके निष्कर्ष में जीविका संगठन की 2019 का भविष्य तय किया गया। आप सभी के अंदर जोश तो है ही लेकिन संगठन के परम्परा अनुसार स्वयं के अनुशाशन में बन्ध कर होश के साथ जोश लेकर पूरी तन्मयता के साथ जीविका संगठन को आगे बढ़ाना है।
संगठन मंत्री ने प्रान्त के पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमे माननीय गौरव कुमार (प्रदेश सह-संयोजक),  अर्जुन मंडल, कृष्णकांत मिश्र,  अब्दुल रजाक अंसारी,  डॉ. सुमन सिन्हा (प्रदेश संयोजक समिति सदस्य) नियुक्त किया। विभाग प्रभारी,  कृष्णकांत मिश्रा, अब्दुल रजाक अंसारी, गौरव कुमार, प्रकल्प जिला प्रभारी अभिषेक दास(कार्यक्षेत्र- मधुबनी, सीतामढ़ी,पटना,भोजपुर),  कृष्णकांत मिश्रा(कार्यक्षेत्र- मधेपुरा,सहरसा,सुपौल,खगरिया), माननीय गौरव कुमार (कार्यक्षेत्र – सिवान,नवादा,औरंगाबाद,गोपालगंज), नगद रहित क्रांति अभियान देखेंगे।
विविध क्षेत्र प्रमुख  कृष्णकांत मिश्र(शिक्षा, महिला बाल विकास एवं शिक्षा समिति)  अभिषेक दास (पर्यावरण- जल एवं उर्जा समिति),  अर्जुन मंडल(जैविक खेती व जैविक खाद समिति)
माननीय नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ भोलाजी(जागरण- अखिल भारतीय सेवा समन्वय समिति,जीविका रोजगार.कॉम एंड cosultancy समिति) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
 प्रवीण(प्रगत रोजगार एवं नवाचार समिति, माननीय डॉ. सुमन सिन्हा(स्वावलंबन – सूक्ष्म ऋण जमा व्यवहार एवं बिमा समिति, उद्योग एवं वितरण समिति) के विविध क्षेत्र प्रमुख बनाये गये। 

प्रदेश प्रकल्प प्रभारी –  नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ भोलाजी ( पशुधन बिमा योजना),  प्रवीण (प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण रोजगार सृजन योजना),  अभिषेक दास(ग्राहक सेवा केंद्र),  कृष्णकांत मिश्र(सूक्ष्म बिमा योजना), प्रदेश विविध क्षेत्र अध्यक्ष-  रंजन कुमार सिंह( स्वच्छता एवं थोस कचरा समिति), कृष्णकांत राय (परम्परागत रोजगार एवं नवाचार जीविका मजदूर संघ)  रामशीष सिंह (अखिल भारतीय सेवा समन्वय समिति बिहार प्रदेश(बिहार), सीमा (महिला समिति बिहार प्रदेश ( बिहार) का प्रदेश का क्रमशः प्रदेश संयोजक तथा प्रदेश संयोजिका का सर्व सहमती से चयन किया गया।
प्रियरंजन सिन्हा ( प्रदेश सदयस्ता प्रमुख जीविका बिहार प्रदेश (बिहार ), नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ भोलाजी (प्रदेश सह-सदस्यता प्रमुख)  प्रवीन (प्रदेश सदयस्ता प्रभारी),  सूर्यप्रकाश सिन्हा, अब्दुल रजाक अंसारी,नसरीन सितारा, अभिषेक दास उक्त चारों को प्रदेश सह- सदयस्ता प्रभारी घोषित किया गया है। माननीय गौरव कुमार,प्रवीण,अभिषेक दास,प्रकाश पाण्डेय,सूर्यप्रकाश सिन्हा,अब्दुल रजाक अंसारी,कृष्णकांत मिश्र दो वर्षों के लिए संगठन विस्तार हेतु विस्तारक घोषित किये गए है।
इस अवसर पर जीविका के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने घोषणा किया की माननीय सीमा बंधू और नरेंद्र सिंह उर्फ़ भोलाजी पूर्णकालिक होंगे।उन्होंने कहा की माननीय सुरभि सुमन को जीविका के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद् के सदस्य बनाये गए। माननीय कल्पना मिश्रा अखिल भारतीय सेवा समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक सर्व सहमती से चयन किया गया। माननीय चंचल बाला स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किये गए।
इस अवसर पर प्रियरंजन सिन्हा ने  स्नेहलता को जमुई जिला इकाई का महिला समिति के संयोजक के रूप में चयन किया गया. उक्त बैठक में प्रकाश पाण्डेय, सीमा बन्धु, शशिभूषण प्रसाद सिंह,विष्णुकांत झा,कृष्णनंदन सिन्हा आदि मौजूद थे।
(अभिषेक कुमार झा)
न्यूज डेस्क  |    04/06/2018, सोमवार
www.gidhaur.com                                                                                    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ