Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज B.D.O. को सम्मानित कर दी गई विदाई

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :- सोमवार को प्रखंड के किसान भवन में  निवर्तमान बीडीओ मो. जफर इमाम का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पिंकी कुमारी ने और मंच संचालन मुखिया मनोज सिंह ने की। प्रखंड प्रमुख ने  निवतॅमान बीडीओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से मिलजूकर प्रखंड में विकास की गाड़ी आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वे अपने साढे तीन वर्षो के कार्यकाल में सरकारी लाभ समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत रहे। थाना अध्यक्ष बबलु कुमार पंडित ने भी बीडीओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने सभी लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम किया है। उन्होंने सरकारी कार्यो के नियमानुकूल निर्वहन के लिए उनके निरंतर पदोन्नति की कामना की। सभा को प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह, मुखिया मो. सालिक, मो. ओवैदुला,दिलीप रावत,मुखिया प्रतिनिधि मो अनवर इकबाल,मनोज कुमार, पंचायत समिति सदस्य विजय यादव,चंद्रशेखर सिंह, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव मो. नजम इकबाल ने सभा को संबोधित किया।
मौके पर प्रखंड नाजिर बालमुकंद प्रसाद,मो. शमीम, आवास पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार, मो. मकसुद आलम सहित बड़ी संख्या में प्रखंड के जन प्रतिनिधि के अलावे बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज  |  18/06/2018, सोमवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ