Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : मनाई गई पूर्व पंचायत समिति सदस्य की 11वीं शहादत दिवस

[Gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :- शुक्रवार को प्रखंड के गहलौर गांव में  पुरसंडा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह सीपीएम नेता कामरेड ब्रह्मदेव ठाकुर का 11 वीं शहादत दिवस पूर्व मुखिया सह सीपीएम लीडर नागेशवर प्रसाद की अध्यक्षता में मनाई गई। शहादत दिवस के पूर्व लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सीपीएम के जिला सचिव नोखेलाल सिंह ने कहा कि ठाकुर जी ने अपने जीवन प्रयंत गरीबों ,मजदुरो की सेवा में लगे रहे। कामरेड परमेश्वर यादव ने कहा कि वे गरीब मजदूर की सेवा में तत्परता के साथ समस्या की निदान के आगे आकर निष्पक्ष भाव से समस्या का निपटारा करने का काम करते थे। वे लगातार क्षेत्र के लोगों के हर सुख दुख में साथ रहा करते थे। आज हमलोग उनकी 11 वीं शहादत दिवस मना रहे हैं। कई लोगों ने   उनके द्वारा किये गये कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
मौके पर परमेश्वर यादव,लखन सिंह, डॉक्टर दिनेश कुमार,राजेंद्र यादव,धर्मेन्द्र कुमार,नागेशवर महतो, विजय कुमार,सुमित्रा देवी ,कलिया देवी सहित बड़ी संख्या में सीपीएम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 29/06/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ