Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : निकाह में आशीर्वाद देने रजौन पहुँचे नरेंद्र सिंह

gidhaur.com(सोनो) :- शुक्रवार को प्रखंड के रजौन पंचायत निवासी मो. मुस्तकीम अंसारी के बेटी की निकाह के मौके पर मंत्री  नरेंद्र सिंह उपस्थित होकर दंपती के सुखद सफल मंगलकारी जीवन की कामना करते हुए वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे समाज में विभिन्न समुदाय व बिरादरी में विवाह के तौर - तरीके, नाम,  अलग - अलग भले हों , लेकिन सबका उदेश्य एक ही है। इस का लक्ष्य है सुखी जिम्मेदार परिवार एवं समृद्ध कल्याणकारी समाज का निर्माण । निकाह , विवाह , शादी तथा वेडिंग सबके नाम जुदा लेकिन सरोकार एक ही है। यह निकाह और विवाह एक ही सीख देती है। दो व्यक्ति ,  दो संस्कृति , दो विचार , दो गांव - शहर तथा दो समाज को मधुर संबंध से जोड़ना।  इस अवसर पर कुछ पुलिस और  बड़ी तादाद में लोग मौजूद दिखे।

रिपोर्ट :-  (चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 04/5/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ