Breaking News

6/recent/ticker-posts

बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप में सीएम नीतीश ने तीसरी बार ली शपथ

Gidhaur.com (पटना) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद के उप भवन सभागार में बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ली।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील  कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित विधान परिषदके लिए निर्विरोध निर्वाचित सभी 11 सदस्यों  में से 10  सदस्यों  ने आज शपथ  ली।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लगातार तीसरी बार विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण की। उप सभापति हारुन राशिद ने सभी सदस्यों को पद की शपथ दिलायी।

शपथ लेने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अलावा संजय पासवान, रामचंद्र पूर्वे, प्रेमचंद्र मिश्रा, सैयद खुर्शीद मोहसिन, रामेश्वर महतो, खालिद अनवर एवं संतोष कुमार सुमन शामिल हैं। निर्विरोध निर्वाचित 11 सदस्यों में मंगल पाण्डेय इस शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं थे।

विधान परिषद सदस्य के रूप में तीसरी बार पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री को मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधानमंडल सदस्यों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंटकर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्रिपरिषद के सदस्यगण, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व सभापति बिहार विधान परिषद अवधेश नारायण सिंह सहित विधान परिषद के सदस्यगण, विधानसभा के सदस्यगण सहित राजनीतिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में तीसरी बार पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास पहुॅचे, जहाॅ बड़ी संख्या में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया एवं उन्हें बधाई दीं।

अनूप नारायण
पटना      |      09/05/2018, बुधवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ