Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : बाल श्रमिक विद्यालय का हुआ शुभारंभ

[gidhaur.com |अलीगंज(जमुई)] :- शुक्रवार को प्रखंड के मिर्जागंज के सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजना जमुई के तत्वधान में नारी उत्थान केंद्र सैदपुर के द्वारा बाल श्रमिक विशेष विद्यालय का शुभारंभ पंचायत के मुखिया श्रवण कुमार पासवान एवं संस्था सचिव रंधीर प्रसाद तथा बाल श्रमिक परियोजना के कार्यक्रम प्रबंधक हरिनंदन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विद्यालय शुभारंभ के बाद संस्था सचिव ने कहा कि प्रखंड के मिर्जागंज एवं इस्लामनगर में वर्ष 9 से 14 आयु वर्ग के 50 बाल श्रमिकों के लिए शिक्षण कार्य कुशल शिक्षको के द्वारा कराया जायेगा। उन्होंने ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बाल श्रमिकों को खाता के माध्यम से छात्रवृति की राशि के साथ पठन-पाठन सामग्री प्रशिक्षण सामग्री एवं दोपहर का भोजन सहित अन्य सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
मौके पर बाल श्रमिक परियोजना प्रबंधक हरिनंदन सिंह के द्वारा बाल श्रमिक विधालय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारिया  उपस्थित लोगों को दिया है।वहीं प्रखंड के इस्लामनगर गांव में भी पंचायत के मुखिया दिलीप रावत के द्वारा बाल श्रमिक विद्यालय का शुभारंभ विधिवत फीता काटकर किया।
मौके पर शिक्षक कुंदन कुमार,शंकर चौधरी,सेविका नीलम कुमारी;खुशबू कुमारी,उमेश यादव,मकेशवर ठाकुर,महेन्द्र यादव,सरपंच राजेश मालाकार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।दोनो पंचायत में बाल श्रमिक विधालय खुलने से ग्रामीणों  में खुशी का महौल था।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 04/5/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ