Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2019 चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :- प्रखंड के आनंद विधा निकेतन में रविवार को कांग्रेस पार्टी की एक बैठक आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मकेशवर यादव ने किया।सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलती है ।और समाज को सदैव उत्थान के लिए चिंतनशील रहती है।उन्होंने ने कहा कि अभी से कांग्रेस कार्यकर्ता 2019 की लोकसभा  चुनाव की तैयारी में जुट जाये।ताकि लोकसभा में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में विरोधियों को शिकस्त देगी।बैठक में संगठन विस्तार पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।और संगठन मजबूती को लेकर रणनीति बनाई गई।मौके पर उपेंद्र सिंह,सोमन सिंह,शंभु यादव,भरत यादव, सतीश यादव ,रणधीर यादव ,श्यामसुंदर सिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 27/5/2018, रविवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ