Breaking News

6/recent/ticker-posts

जदयू सेवादल ने चुनौती के रूप में पार्टी को दिलवाई नई पहचान


Gidhaur.com (पटना) : बिहार मे न्याय के साथ विकास कार्यों एवं सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई को एक साथ धरातल पर उतारने की प्रक्रिया सतत जारी है। नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व मे जदयू के अंदर सेवादल अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

जदयू सेवादल के प्रधान महासचिव संजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से एक विशेष भेंट मे उपरोक्त बातें कहीं। श्री सिंह ने जदयू संगठन मे सेवादल की भूमिका को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिन्हा के मार्गदर्शन मे सामाजिक परिवर्तन की जदयू की सोच को सेवादल ने एक चुनौती के रूप मे स्वीकार कर पहले नशामुक्त बिहार तथा बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर अपने संगठन के माध्यम से व्यापक जन चेतना अभियान की शुरुआत की।


इस क्रम जिला से लेकर राज्य के सभी 534 प्रखंडो मे बैठक, सम्मेलन, विचार गोष्ठी तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता चलाया। पार्टी के झंडा बैनर तथा गांधी टोपी के साथ सेवादल के कार्यकर्ताओ ने सीएम की सोच को लोगों तक पहुँचाने का पहला लक्ष्य पूरा किया तथा अब पंचायत एवं बूथ स्तर पर जनजागरूकता का कार्यक्रम शुरू किया गया है।

उन्होंने सेवादल को पार्टी का आधार बताते हुए कहा कि पढ़े-लिखे महिला एवं पुरुष युवाओं ने सेवादल के माध्यम से जदयू को एक नयी पहचान दिलायी है। श्री सिंह ने बताया कि जदयू सेवादल मुख्यमंत्री जी की नीतियों को लोगों के बीच सोशल मिडिया को भी एक प्रमुख माध्यम बनाकर पार्टी की सोच को नयी गति प्रदान की है।

अनूप नारायण
07/04/2018, शनिवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ