Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई : चंद्रमंडीह थाना में पुलिस-पब्लिक मैत्री बैठक आयोजित

Gidhaur.com (चकाई) : चन्द्रमंडीह थाना परिसर में सोमवार को थानाघ्यक्ष हेमन्त कुमार की अध्यक्षता में पुलिस-पब्लिक मैत्री बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने हिससा लिया। बैठक में थानाध्यक्ष द्वारा लोगों की समस्याओं को भी सुना गया।

बैठक में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि  आमजनों के सहयोग से पुलिस को कार्य करने में काफी सहुलियत होती है। जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य लोग पुलिस व जनता के बीच की कड़ी होते हैं।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने क्षेत्र की समस्याओं को पुलिस के साथ साझा करने  पर बल देते हुए कहा कि पुलिसकर्मी भी इसी समाज से आते हैं और समाज की भलाई के लिए  कार्य करते हैं।

उन्होंने बैठक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे पुलिस -पब्लिक के बीच आपसी सौहार्द का वातावरण बनता है और  लोगों का सहयोग भी मिलता है।

उन्होंने कहा कि थाने में किसी भी सुझाव एवं शिकायत के लिए पेटी लगाई गई है, किन्हीं को कोई गुप्त सुझाव देना हो तो अपने सुझाव लिखकर पेटी में डाल सकते हैं। 

इस बैठक में सहायक अवर निरीक्षक कृष्णा प्रसाद, हरेराम पासवान, अरूण झा, कार्तिक पासवान, कामदेव सिंह, रामचन्द्र पासवान, चेतलाल वर्मा, हनुक बेसरा, अशोक राम, सुभान अली, डिपलीस यादव, लक्ष्मी साह, वाहिद अली, कुमर साह, बिन्देश्वरी वर्मा, मनोज साह, बब्लु पासवान, शरीफ आलम, मनोज साह एवं अन्य लोग मौजूद थे।

सुधीर कुमार यादव
चकाई     |     16/04/2018, सोमवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ