Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : युवा जदयू के प्रदेश महासचिव बने नजम, लोगों ने दी बधाई

gidhaur.com (अलीगंज) :-  युवा जदयु के प्रदेश अध्यक्ष ने युवा नेता मो. नजम इकबाल को दोबारा प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।उनके प्रदेश महासचिव बनने पर जदयु कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह(दादा जी) एवं युवा जदयु के प्रदेश अध्यक्ष को साधुवाद दिया है। जदयु के मो. ओकैश उर्फ मेजर,पूर्व जिला पार्षद मो. वसीम हसन, पूर्व मुखिया मो. गौहर मलिक ने बधाई देते हुए बताया कि प्रदेश में मो. इकबाल के नेतृत्व में युवाओं की टीम और मजबूत व सशक्त होगी। पूर्व में भी अपनी जिम्मेदारियों को इन्होंने ईमानदारी व बखुबी से निभाने का काम किया है। उसी का प्रतिफल है कि प्रदेश अध्यक्ष ने दोबारा उन्हें पद पर सुशोभित किया है।
बधाई देने वालों में जदयू के धर्मेंद्र कुशवाहा,आनंदलाल पाठक,मंटु सिंह,पिनटु सिंह,गोरेलाल यादव,मनोज यादव,श्यामसुंदर सिंह,राजकुमार पासवान,उमेश यादव,मो. राशिद,मो. बेलाल,मो. नेहाल सहित दर्जनो लोगों ने बधाई दिया है।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 24/4/2018, मंगलवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ