Breaking News

6/recent/ticker-posts

राजद महासचिव ने कहा, आरएसएस के साथ मिलकर घृतराष्ट्र बन गए हैं नीतीश

Gidhaur.com (पटना) : बिहार में अमन चैन कायम रखना सरकार का नैतिक दायित्व है। बिहार में सता संरक्षित उपद्रवियों द्वारा माहौल खराब करने की गहरी साजिश रची गई है। इस पर राजद के महासचिव राजीव कुमार सिंह का कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनाए रखना राज्य सरकार का नैतिक दायित्व है। आरएसएस के गोद में बैठ कर नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बने हुए हैं तथा राज्य के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें दंगों को खुली छूट दी गई है।
उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि जानबूझकर यह सब किया जा रहा है। केंद्र में मंत्री अश्वनी चौबे के पुत्र अजीत सारस्वत को जानबूझकर हीरो बनाया जा रहा है। नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए धार्मिक स्थलो को निशाना बनाया जा रहा है।
राजीव ने कहा कि राज्य की जनता ने नीतीश कुमार को जनादेश भाजपा के साथ नहीं बल्कि राजद के साथ धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने का दिया था। लेकिन सत्तालोलुप नीतीश ने जनता के जनादेश का अपमान की किया है। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद जानबूझकर दंगाइयों को छूट दी जा रही है।
अनूप नारायण
पटना      |       04/04/2018, बुधवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ