Breaking News

6/recent/ticker-posts

श्रेयसी के हाथ गोल्ड, जमुई के लिए गौरव की बात : बिकास सिंह

[gidhaur.com | अभिषेक कुमार झा] :- भारत सरकार के पूर्व मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह एवं बांका के पूर्व सांसद पुतुल सिंह की छोटी सुपुत्री कुमारी श्रेयसी सिंह ने एक बार फिर भारत के साथ साथ सम्पूर्ण विश्व में जमुई के नाम को गौरवान्वित किया है।
उक्त बातें श्रेयसी सिंह द्वारा कॉमनवेल्थ गेम 2018 पिस्टल ट्रेप में गोल्ड मैडल जितने पर बधाई देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता बिकास प्रसाद सिंह ने कहा। श्री सिंह ने जमुई की बेटी श्रेयसी के प्रतिभा का मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रेयसी काफी शांत स्वभाव एवं मृदुभाषी है, विदेशी धरती पर उन्होंने जो आज इतिहास रचा है, ये जमुई जिलेवासियों के लिए काफी गौरव की बात है।

उनकी जीत पर कॉलेज की कुछ बच्चियों ने भी खुशी का इजहार कर, हाथ में तिरंगा लेकर जमुई की नाम रौशन करने वाली श्रेयसी सिंह को बधाई देकर भारत माता के जयकारे करते हुए कहा कि श्रेयसी दीदी हमसबों के लिए प्रेरणास्रोत है।
बधाई देने वालों में आर.सी.एस.एम. से शैलेश कुमार, शुभम कुमार मंडल, राजीव कुमार गुड्डु,बालमुकुंद सिंह, उदय सिंह, मो. सहवाज़,कुमारी सिमरन,स्मिता,ठाकुर डुगडुग सिंह, रोहित कुमार सहित अन्य दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाजपा कार्य कर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल नजर आए।

(न्यूज डेस्क)
12/04/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ