Breaking News

6/recent/ticker-posts

कुशीनगर रेल हादसे में बच्चों के मौत पर सीएम नीतीश ने किया शोक व्यक्त

Gidhaur.com:(पटना) : मुख्यमंत्री  श्री  नीतीश  कुमार  ने  गुरुवार को उत्तर  प्रदेश के  कुषीनगर  में  हुई  रेल दुर्घटना  में  11  बच्चों  की  हुई  मौत  पर  गहरा  दुख  एवं  शोक  व्यक्त  किया  है।  मुख्यमंत्री  ने  कहा कि  यह  घटना  अत्यंत  दुखद  है।
प्राप्त  सूचना  के  अनुसार  इस  रेल  दुर्घटना  में  बिहार  के  दो  बच्चों  की  भी  मौत  हुई  है और  दो  बच्चे  गंभीर  अवस्था  में  आई0सी0यू0  में  भर्ती  हैं।  मुख्यमंत्री  ने  दो  मृतक  बच्चों  के  बिहार में  रहने  वाले  उनके  निकटतम  परिजनों  को  दो-दो  लाख  रूपये  मुख्यमंत्री  राहत  कोष  से सहायता  राषि  देने  का  निर्देष  दिया  है  और  मुख्यमंत्री  ने  दुख  की  इस  घड़ी  में  मृतक  के  शोक संतप्त  परिजनों  को  धैर्य  धारण  करने की  शक्ति  प्रदान करने  की  ईष्वर से  प्रार्थना  की  है।
मुख्यमंत्री  ने  दुर्घटना  में  घायल  हुये  बच्चों  के  शीघ्र  स्वस्थ  होने  की  भी  ईष्वर  से कामना की  है।
अनूप नारायण
(पटना)
28-04-2018

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ