Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : दबंगों ने वार्ड सदस्य को पीटा, चल रहे सरकारी कार्य को कराया बंद

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :- एक ओर सुबे के मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर गांव में विकास की बयार बहाने के लिए वार्डों को सशक्त करने कार्य किया है, वहीं दुसरी ओर कुछ दबंग ,असामाजिक तत्वों के लोग विकास कार्य को बाधित करने में लगे हैं। बिहार में कानून का राज रहने के बावजूद दबंगो की मनमानी चल रही है। रविवार को चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हिलसा गांव में जनसरोकार से जुड़े व मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के  तहत गली एवं नाली बनाने कार्य करा रहे वार्ड सदस्य शंभु शरण यादव को गांव के  दबंगो ने गाली गलौज करते हुए मारपीट किया है। पीड़ित वार्ड सदस्य ने अपना दुखडा सुनाते हुए बताया कि हिलसा गांव के फौदारी यादव,विजय यादव,जितेंद्र यादव,श्रवण यादव ने कार्य स्थल पर आकर मुझे गाली देते हुए ईटा से प्रहार कर दिया, जिससे मुझे गंभीर चोट लगी है। इस मामले को लेकर वार्ड सदस्य ने चंद्रदीप थाना में लिखित आवेदन भी दिया है। आवेदन में लिखा है कि ये सभी लोग गांव के दबंग व मनबढु किस्म के आदमी है। ये सभी लोग गाली ग्लौज करते हुए  कार्य में लगे मजदूर व मिस्री को भगा दिया, और काम नही करने की धमकी देते हुए काम करवाने वाले को जान मारने की धमकी दिया है। घटना के बाद से वार्ड सदस्य एवं उसके परिवार के सदस्य काफी भयभीत व दहशत में है। थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। थाना अधय्क्ष बबलु कुमार पंडित ने बताया कि घटना की लिखित आवेदन मिला जांचकर दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।

अगर प्रशासन दबंगो पर लगाम नही लगा पाती है तो क्षेत्र में विकास टाय-टाय फिस होकर रह जाएगी।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 08/04/2018, रविवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ