Breaking News

6/recent/ticker-posts

दलितों को हक व अधिकार से कोई वंचित नहीं कर सकता : बंटी चौधरी

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :- दलितों  को बाबा साहब ने जो सौगात  दिया है ,उसे कोई  छीन नहीं सकता है दलितों  को दिये गये अधिकार व हक को मिलने से कोई  किसी को रोक  नहीं पायेगा।उक्त  बाते  सोमवार  को अलीगंज में  सिकंदरा के विधायक सुधीर कुमार  उर्फ  बंटी चौधरी  ने एसी एसटी  एक्ट  संशोधन  के विरोध में  सभा संबोधित  करने के दौरान  कही।उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने कलम से जो दलितों  के हक व अधिकार  दिलाया है।जिसे उन्हें  मिलने से कोई  नहीं रोक पायेगा।विधायक ने कहा कि सभी दलित भाई अपने हक व अधिकार के लिए  संगठित रहें ।बाबा साहब ने जो संविधान  संवैधानिक अधिकार  का जो प्रावधान  किया है जो आज के परिप्रेक्ष्य  में  जरूरी  है।उन्होंने  कहा कि दलितों  भी अपने अधिकार  को गलत इस्तेमाल  न करें ।सोमवार  को सुबह से अनुसूचित  जाति/जनजाति  के प्रदेश  उपाधयक्ष पंचदेव विश्व कर्मा ,एसी /  एसटी कर्म चारी संघ के जिला उपाध्यक्ष  अरूण चौधरी  सहित बड़ी  संख्या में  विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सड़क  जाम कर दिया।और सुबह से तीन बजे तक सड़क पर वाहनों  का परिचालन ठप रहा।बाजार बंद का भी असर मिला जूला रहा। सभा की अध्यक्षता  राजेश पासवान  ने किया।सभा को राजद के सुपेनद्र यादव,पंचायत  समिति  सदस्य  विजय यादव, अरूण चौधरी, पंचदेव विश्व कर्मा ,संजय रविदास ने भी संबोधित  किया।मौके पर बड़ी  संख्या  लोग मौजूद  थे।सभा के बाद लोगों  ने प्रधान मंञी  नाम पञ  बीडीओ  को सौंपा । भारत बंदी के दौरान चंद्र दीप के थानाअध्यक्ष बबलु कुमार  पंडित  दल बल के साथ लगातार  गश्ती करते रहे।मौके पर बीडीओ  मो जफर इमाम, अवर निरीक्षक  शिव यज्ञ सिंह, नरेंद्र  कुमार  यादव सहित  सैप  जवान मौजूद  थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ