Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : सड़क सुरक्षा सप्ताह पर बच्चों ने बनाए आकर्षक पेन्टिंग

gidhaur.com(न्यूज डेस्क) :- जोश, लगन, उमंग और उत्साह के बीच तालियों की गडगडाहट, मौका था 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता का और इस मौके पर कोरे कागज में अपने-अपने ख्यालों के रंग भरते हुए गिद्धौर सेन्ट्रल स्कूल के बच्चे...कुछ ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को गिद्धौर सेन्ट्रल स्कूल के प्रांगण में दिखा, जहां गिद्धौर पुलिस और उक्त विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजित उक्त प्रतियोगिता में कक्षा 4-9 तक के लगभग पचासी(85) बच्चों ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा संबंधित तस्वीरें अपने ख्यालों से निकालकर कागज पर बनाया।
वहीं उक्त अवसर पर बेहतरीन चित्रांकन के लिए कक्षा 4 की छात्रा कोमल कुमारी को प्रथम, कक्षा 5 के छात्र आदित्य सिंह को द्वितीय एवं कक्षा  4 की छात्रा संध्या राज को तृतीय स्थान हासिल करने पर गिद्धौर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार व एस.आई. मनोज झा द्वारा विद्यालय परिवार के सामने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया।
बच्चों को पुरस्कृत करते एस आई मनोज झा                                                                फोटो - संदीप रावत
इस दौरान गिद्धौर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि, किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसमें हार जीत ही बच्चों के अंदर योग्यता और प्रतिभा की परख करती है।
वहीं मौजूद विद्यालय के निदेशक अमर सिंह ने पुरस्कृत बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, अपने कल्पनाओं को टटोल कर जिस चित्र का आंकन बच्चों ने किया है वो प्रशंसनीय है।
विद्यालय परिसर में मौजूद शिक्षक संदीप रावत, सुजीत कुमार,संतलाल साह, रंजीत कुमार, शिवेन्द्र रावत, शिक्षिका पिंकी प्रसाद, निशा शर्मा, निवेदिता शर्मा, समेत गिद्धौर थाना के एसआई मनोज झा एवं सैप जवानों ने भी बच्चों द्वारा बनाए गये आकर्षक पेन्टिंग की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
पाठकों को जानकारी से अवगत करते चलें कि, सडक सुरक्षा सप्ताह को लेकर पिछले दिनों ही
गिद्धौर पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से  परिवहन नियमों के पालन करने का अनुरोध किया गया है साथ ही उक्त विद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा साइकिल रैली निकाल कर भी गिद्धौर वासियों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने का कार्य किया जा चूका है। 
(अभिषेक कुमार झा)
गिद्धौर  |  26/4/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ