Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : अंतिम संस्कार हेतु मौरा पंचायत के मुखिया ने परिजन को दिया 3 हजार रूपये

gidhaur.com(गिद्धौर/मौरा) :- गुरूवार को प्रखण्डांतर्गत मौरा पंचायत के वार्ड नंबर 5 स्थित भूमिहार टोला में लंबे समय से बिमार चल रहे 90 वर्षीय जालेश्वर सिंह का निधन हो गया।
  यह दु:खद सामाचार सुनते ही मौरा पंचायत के मुखिया कान्ता प्रसाद सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।
साथ ही मृतक के पत्नी बिंदु देवी को अपने पति के अंतिम संस्कार हेतु कबीर अंत्येष्टि के तहत ₹ 3000/-  देकर भरोसा दिलाया कि इस दुःख की घडी में वे परिवार के साथ हैं। साथ ही मुखिया श्री सिंह ने मृतक के परिजनों को आश्वासन देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गिद्धौर से हर संभव मदद देने की बात कही।
मौके पर इनके साथ शिक्षक गिरिश झा, वार्ड सदस्य संजय कुमार सिंह, ग्रामीण शोभाकान्त झा, सत्यनारायण सिंह, शिरोमणि झा समेत दर्जन भर उपस्थित महिलाएं व पुरूष ने बताया कि मृतक काफी योग्य एवं कर्मठ व्यक्ति थे, जो समाजसेवा में रूचि रखते थे। इनकी मृत्यु से मौरा ने एक सक्रिय समाजसेवी को खो दिया।

(संजीवन कुमार सिंह)
मौरा |  26/4/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ