Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : कुदरत के करिश्मे पर लोग हैरान, महिला ने एक साथ 3 नवजात शिशु को दिया जन्म

gidhaur.com(जमुई) :-  इसे कुदरत का करिश्मा कहें या उपर वाले की अशीम अनुकंपा, 2 भाई के साथ 1 बहन का आना, लोगों को इस अजूबे के आगे नतमस्तक होने पर मजबूर कर दिया।
आश्चर्यचकित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जमुई के स्त्री प्रसूता रोग विषेशज्ञ डॉ. मंजू चौहान के क्लिनिक में एक महिला ने 3 नवजात शिशु को इस दुनिया में जगह दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुई टाउन अंतर्गत अतिथि पैलेस मोड़ और कचहरी चौक के बीच स्थित स्त्री प्रसूता रोग विषेशज्ञ डॉ. मंजू चौहान के क्लिनिक में अनिता देवी ने 1 साथ 3 बच्चों को जन्म देना, दर्शकों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा।
दरअसल, सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत सारेवाद गांव निवासी, ललन यादव पत्नी अनिता देवी, प्रसव पीड़ा के बाद जमुई टाउन स्थित डॉ. मंजू चौहान के क्लिनिक में भर्ती करवाया गया, परिजनों के द्वारा जहां  उन्होने एक साथ 3 बच्चे को जन्म दिया, तीनो बच्चे स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं.

[कुदरती करिश्मे के आगे बैकफूट पर विज्ञान]
जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ित महिला का प्रसव के दरमियां, मंथली जांच के दौरान अन्य जांच के साथ - साथ अल्ट्रासाउंड भी हुआ था जिसमें ट्विन बेबी का पता चला था लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा ही कह सकते है महिला ने एकसाथ दो लड़के और एक लड़की को जन्म दिया डिलवरी सामान्य तरीके से हुई जच्चा और  बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जानकारी के लिए बता दे, सारेवाद की अनिता देवी को शादी के बाद दो लड़की थी और इस बार एक साथ दो लड़का और एक लड़की का जन्म हुआ एक लड़के का वजन 1.800 किलोग्राम  दुसरे लड़के का वजन 2.200 किलोग्राम और एक लड़की का वजन 2किलोग्राम है।

अर्जुन अरनव
जमुई    |     22/4/2018, रविवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ