Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

[गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा] :- देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका, बिना महिला  योगदान के कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता।
उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को गिद्धौर के ऐतिहासिक लाॅर्ड मिन्टो टावर चौक के प्रांगण में समाजसेवी सूर्यावत्स ने कही।
इस दौरान महिलाओं के सर्वोपरि उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र की बेटी श्रेयसी सिंह जिन्होंने दुनिया भर में गिद्धौर का नाम निशानेबाजी में  रोशन किया है।
किले के इर्द गिर्द साग- सब्जी बेचने के लिए बैठी महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज की उन्नत में हरेक महिला का योगदान निहित होता है,चाहे वो कचड़ा चुनती हो,सब्जी बेचती हों,कपड़ा सिलाई करती हों,बिड़ी बनाती हों,दुध दुहती हों या मुर्गी पालती हों।
उन्होंने देश के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के आजादी का पहला ज्योत रानी लक्ष्मीबाई(महिला) ने जलाई थी।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी सूर्यावत्स के साथ विशेष सहयोगी के रूप में विभूती चन्द्र सिंह,ग्रामीण सुभाष कु.राम,चंपा देवी,मिन्टु देवी, मंजू देवी,अनिता देवी, गंगोत्री देवी, रामरेखा देवी,बसन्ती देवी,उषा देवी,रुकमिनी देवी, सत्यजीत मेहता, आदित्य रावत समेत दर्जनों उक्त कार्यक्रम में शामिल थी।
(न्यूज़ डेस्क)
08/03/2018, गुरुवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ